Saturday 22 March 2014

Veteran Actor Ragesh Asthana Passes Away

मुंबई.मशहूर अभिनेता रागेश अस्थाना का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 51 साल के थे। गुरूवार (20 मार्च) को सुबह 4.30 बजे उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। अपने पूरे करियर में उन्होंने लगभग 80 बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। वे कलर्स के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आ चुके हैं। अचानक उनके दुखद निधन की खबर से अभिनय जगत में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन इस शो के सितारे उन्हें श्रृद्धांजलि देने की बजाय पार्टियों में व्यस्त देखे गए।
इधर टीवी शो के स्टार का हुआ निधन, उधर पार्टी मनाते रहे को-स्टार्स
 
रागेश 'ससुराल सिमर का' में एक अहम भूमिका निभा चुके हैं, वे इस शो में सिमर के पड़ोसी के रूप में नजर आए थे। उन्हें कुछ एपिसोड्स के लिए शो में लाया गया था। उनके निधन पर संवेदनशीलता दिखाने की बजाय इस शो के सितारे रश्मि शर्मा के शो 'साथ निभाना साथिया' के 1000 एपिसोड पूरे होने के उपलक्ष्य में दी गई पार्टी में पहुंचे। READ MORE
 

No comments:

Post a Comment